Posts

Showing posts from October, 2018

कमलनाथ का तीसरा सवाल; मां-बहन-बेटियों का जीवन अंधकार से क्यों भर दिया ?

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार के खिलाफ 40 दिन 40 सवाल अभियान के तहत तीसरा सवाल प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर किया है। उन्होंने पूछा, मामा, मुखौटा लगाकर वोट क्यों लिया ? मां-बहन-बेटियों का जीवन अंधकार से क्यों भर दिया? मध्यप्रदेश को 'अंधेरगर्दी- चौपट राज' में क्यों बदल दिया ? कमलनाथ ने पहले दिन बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और दूसरे दिन स्वास्थ्य योजनाएं और बीमारियों से हो रही लोगों की मौत को लेकर शिवराज सरकार को घेरा था। तीसरे सवाल में उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध और उसे रोक पाने में सरकार की नाकामी को लेकर सवाल किए हैं । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 9 बिंदुओं का हवाला देकर पूछा है कि मां-बहन और बेटियों का जीवन अंधकार में क्यों धकेल दिया। उन्होंने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में कानून व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश की है। सवाल नंबर तीन मामा, मुखौटा लगाकर वोट क्यों लिया ? माँ-बहन-बेटियों का जीवन अंधकार से क्यों भर दिया ? मध्यप्रदेश को 'अंधेरगर्दी-चौपट राज ' में क्यों बदल दिया ? मामा राज के 13 वर्षों मे...