Posts

Showing posts from November, 2018

दावे सबके, लेकिन किसे मिलेगा राजस्थान में दलितों का वोट

राजस्थान में सत्तारुढ़ बीजेपी और प्रतिपक्ष में कांग्रेस के नेता इन चुनावों में अनुसूचित जाति वर्ग के वोटों की उम्मीद लगाए बैठे हैं. बहुजन समाज पार्टी ने भी राज्य में 197 चुनाव क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े कर समर्थन का दावा किया है. दलित संगठन कहते हैं कि दो अप्रैल के बंद के बाद ज़मीन पर बहुत कुछ बदला है. दलित कार्यकर्ता सियासी दलों से निराश हैं. मगर कहते हैं कि कोई विकल्प भी तो नहीं है. इन चुनावों में राजनीतिक पार्टियां ए क-एक वोट का हिसाब लगा रही हैं . उनकी नज़र राज्य में 17 फ़ीसद अनुसूचित जाति वर्ग पर भी है. सत्तारूढ़ बीजेपी को यक़ीन है कि दलित समुदाय बीजेपी को ही वोट देगा. कांग्रेस का भरोसा है कि अनुसूचित वर्ग उनकी पार्टी की हिमायत करेगा. जयपुर में गिरजेश दलित समुदाय से हैं और दलित महिलाओं के लिए काम करती हैं. गिरजेश ने बीबीसी से कहा कि पिछले चुनावों में इस समुदाय ने बीजेपी पर भरोसा किया औ र उन्हें लगा यह पार्टी उनका जीवन बेहतर कर सकती है. वो कहती हैं, ''हमें उम्मीद थी कि दलित महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और शोषण की घटनायें थम जाएंगी, हमारे विद्यार्थियों को शिक्षा...

MeToo पर बोलीं कल्क‍ि- जितना सामने आया, उससे बहुत ज्यादा है

महिलाओं के वर्क प्लेस पर होने वाले यौन शोषण के खिलाफ चले MeToo मूवमेंट में तमाम मामले सामने आए. इससे महिलाओं का हौसला काफी बढ़ा और वह खुलकर सामने आईं. एक्ट्रेस कल्क‍ि कोचलिन का कहना है कि अभी जितना मीडिया में दिखाया गया है, ये इससे बहुत ज्यादा है. कल्क‍ि ने कॉस्मोपॉलिटन इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- ये महिला के सशक्तीकारण का समय है. MeToo हॉलीवुड में एक साल से चल रहा है. किसी ने नहीं सोचा था कि ये अचानक हमारे यहां शुरू हो जाएगा. यहां तक कि मैंने भी नहीं सोचा था. हमने इसका रिजल्ट देखा है. लोग इस्तीफे दे रहे है. वर्कप्लेस की छानबीन हो रही है, नए नियम बनाए जा रहे है . इस सबसे महिलाओं का हौसला काफी बढ़ा है. एक्ट्रेस की आपबीती, डायरेक्टर ने बोला था- कपड़े उतारकर दिखाओ बता दें कि कुछ साल पहले कल्क‍ि ने अपनी मीटू स्टोरी जाहिर की थी . उन्होंने बताया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था. कल्क‍ि ने कहा है- यह एक लड़ाई थी, जो मुझे लोगों से लड़नी पड़ी. जो मीडिया में दिखाया गया है, ये उससे कई गुना ज्यादा है. मैं इन्स‍िया दरीवाला और कम्युनिटी ऑफ चाइल्ड एब्यूज के साथ काम कर रही हूं. हम स...